नवजोत सिंह सिद्धू ! पंजाब कैबिनेट को बाय- बाय

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2019। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट में बताया कि उन्होंने 10 जून को पंजाब कैबिनेट से अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया था।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ उनका गतिरोध लगातार जारी रहा। पंजाब कैबिनेट में फेरबदल में महत्वपूर्ण विभाग हटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने लगभग एक महीने बाद भी अपने नए मंत्रालय का कार्यभार नहीं संभाला था।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था। साथ ही साथ कैबिनेट में फेरबदल के बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply