दिवार गिरने से घायल महिला ने दम तोड़ा

गाजीपुर, 14 जुलाई 2019। मूसलाधार बारिश के चलते दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दिवाल गिरने से घायल ज्ञानती देवी 45 वर्ष पत्नी जीवधन राम की आजमगढ़ में इलाज के दौरान कल देर रात दस बजे मौत हो गयी।
बताते चलें कि कल सुबह ज्ञानती अपने मिट्टी के कच्चे मकान में चारपाई पर सो रही थी, तभी बरसात के कारण मकान की कच्ची दीवार अचानक ज्ञानती पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर
उसके बच्चे और परिजनों की आवाज पर आसपास के लोग वहां पहुंच कर मिट्टी हटाई और घायल ज्ञानती को आजमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज के दौरान रात दस बजे ज्ञानती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply