ऑडिसन! गहमर में 14 जुलाई को
गाजीपुर,12 जुलाई 2019। एन.के फिल्मस् नई दिल्ली एवं गहमर वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गहमर में शार्टफिल्म, विज्ञापन, एव गानो के एलबम में कलाकारो के चयन हेतु निशुल्क ऑडिसन का आयोजन 14 जुलाई रविवार को प्रात: 10 बजे से स्टेशन रोड स्थित इन्टरनेशनल आर्ट गैलरी गहमर में किया गया है।
ऑडिसन के सम्बन्ध में गहमर वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस आडिसन में 15 से 45 वर्ष तक उम्र के महिला/ पुरूष का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर किया जायेगा। वर्तमान समस्याओं को लेकर बनने वाली शार्ट फिल्मस्, विज्ञापनों एवं गानों की शूटिंग गहमर परिक्षेत्र में ही सम्पन्न होगी।
Views: 7
Advertisements








