अमरनाथ यात्रा !जम्मू से 5,522 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जम्मू, 04 जुलाई 2019। विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा के लिये आज 5,522 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां के आधार शिविर से रवाना हुआ।
बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिला में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जाने वाली यात्रा के लिये देश भर से अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा 46 दिन तक चलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि आज 5,522 श्रद्धालुओं के पांचवें जत्थे में 4,456 पुरुष, 871 महिलाएं, 31 बच्चे और 164 साधु एवं साध्वी शामिल हैं। ये सभी यहां भगवती नगर आधार शिविर से 235 वाहनों के बेड़े में तड़के करीब साढ़े तीन बजे पहलगाम और बालटाल के लिये रवाना हुए, जिनके आगे-पीछे निगरानी के लिये केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन भी चल रहे थे।
अधिकारिक सूचना के अनुसार आज दोपहर तक करीब 35,000 श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

Visits: 63

Leave a Reply