पंचांग व राशिफल – 04 जुलाई 2019

आज का पंचांग
वार गुरूवार
तिथि द्वितीया – 19:11:00 तक
पक्ष शुक्ल
माह आषाढ़
करण बालव – 08:39:42 तक,
कौलव – 19:11:00 तक
नक्षत्र पुष्य – 26:30:16 तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 05:27:47
सूर्यास्त 19:22:57
चंद्रोदय 06:49:59
चंद्रास्त 20:57:59
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि कर्क
शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:57 से 12:53 तक
अमृत काल 20:41 से 22:09 तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त राहुकाल 14:09:45 से 15:54:09 तक

आज का राशिफल
मेष
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारी जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

वृषभ
अपने काम से असंतुष्ट रहेंगे। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।

मिथुन
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारी जनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं, पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।

कर्क
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पुरे होंगे। धनकोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है।

सिंह
आय के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बिमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कन्या
सोचे हुए कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

तुला
करियर में उन्नति के प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनः र्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृश्चिक
कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी कर लें। संतोष का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

धनु
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

कुंभ
जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

मीन
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा।

Visits: 97

Leave a Reply