फरार सांसद ने किया आत्मसमर्पण, गये जेल

वाराणसी,22 जुन 2019। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण, युवती से रेप मामले में भूमिगत हो फरारी झेल रहे घोसी लोकसभा सीट से बसपा के निर्वाचित सांसद अतुल राय ने आज सीजेएम प्रथम की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायाधीश ने अतुल राय को चौदह दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बताते चलें कि अतुल राय पर उदय प्रताप कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का केस लंका थाने में
दर्ज है। इससे बचने के लिए अतुल राय चुनाव के समय भूमिगत रहे। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी।सुप्रीम कोर्ट ने घोसी लोकसभा से बसपा सांसद अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया जिस पर अतुल राय ने अपनी याचिका वापस ले ली थी।
अतुल राय के आत्मासमर्पण के दौरान दीवानी कचहरी परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply