बार कौंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव के हत्यारे ने तोड़ा दम

आगरा, 22 जुन 2019। आगरा कोर्ट में स्वागत समारोह के बाद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष एटा निवासी दरवेश यादव के हत्यारोपी मनीष शर्मा ने भी इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव पर मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। दरवेश को गोली मारने के बाद उसने अपनी कनपटी में गोली मार आत्महत्या का प्रयास किया था।आगरा पुलिस टीम ने मनीष शर्मा को सिर में गोली लगने से बेहद बेहोशी की गंभीर हालत में 13 जून को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया था। उसी समय से मनीष को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज से भी कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने आज दोपहर करीब डेढ़ बजे मनीष शर्मा को मृत घोषित कर दिया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply