पंचांग व राशिफल – 07 जून 2019

पंचांग
तिथि – चतुर्थी – 07:39:10 तक, पंचमी – 29:17:50 तक
नक्षत्र – पुष्य – 18:56:35 तक
करण – विष्टि – 07:39:10 तक
बव – 18:28:46 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – घ्रुव – 20:23:58 तक
वार – शुक्रवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:50
सूर्यास्त – 19:17:04
चंद्रोदय – 09:03:59
चंद्रास्त – 23:04:59

राहु काल – 10:35:40 से 12:19:57 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:52:09 से 12:47:46 तक

राशिफल
मेष
यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ
व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

मिथुन
अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ायेंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।

कर्क
विचारों में सकारात्मकता लायें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।

सिंह
बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग संभल कर करें।

कन्या
अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला
कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक
किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद व सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।

धनु
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

मकर
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी।

कुम्भ
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।

मीन
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

Visits: 55

Leave a Reply