झटका ! बिहार मंत्रीमंडल कैबिनेट में 8 नये चेहरे शामिल

पटना(बिहार),02 जून 2019।विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुए मंत्री पद भरने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया। बिहार मंत्रीमंडल में हुए आज के विस्तार के बाद अब मंत्रियों की संख्या अब तैंतीस हो गयी है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र की नयी सरकार में जेडीयू में सांकेतिक प्रतिनिधित्व को अस्वीकार करते हुए अनुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर मंत्रीमंडल से बाहर रहने का फैसला किया था। इसके बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री ने जेडीयू के आठ विधायकों को मंत्री बनाया और इस विस्तार में भाजपा और लोजपा को कोई जगह नहीं दी।
मुख्यमंत्री की इस कार्यवाही के बाद राजनीतिक पंडित इसे केन्द्र की मोदी सरकार से जेडीयू की सियासी दूरी मान रहे हैं। आज मंत्री के रुप में पद और गोपनीयता की शपथ लेने वालों में संजय झा, अशोक चौधरी, श्‍याम रजक, नीरज कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लक्ष्मेश्वर राय,रामसेवक सिंह व बीमा भारती रहे हैं।
बताते चलें कि बिहार में मंत्री बनाए जाने की अधिकतम सीमा 36 है। आज आठ मंत्री बनाए जाने के बाद भी तीन पद शेष हैं।

Visits: 93

Leave a Reply