सड़क दुर्घटना ! ट्रक और कार की टक्कर में तीन युवा मौत के मुंह में समाये

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 02 जून 2019। नगर बाजार में कल रात एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत दुखद हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण मणि निषाद 22 वर्ष कल देर रात अपनी पत्नी को अपनी ससुराल लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआडे गांव सपहुंचा कर वापस लौट रहे थे। उसी दरम्यान कलवारी रोड पर नगर थाने के अक्सडा निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास उनकी कार एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कृष्ण मणि के अलावा कार में बैठे उनके परिवार के राहुल निषाद 21वर्ष व सचिन निषाद 21वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार की बॉडी काटकर उसमें फंसे दो शवों को बाहर निकाला और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply