लोकसभा चुनाव! भाजपा की अपार बढ़त

लखनऊ, 23 मई 2019। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना आज पूरे देश में चल रही है। अभी तक प्राप्त रुझानों के आधार पर देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती नजर आ रही है। देश की 542 सीटों की मतगणना के रुझानों के अनुसार अब तक भाजपा ने 342 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 114 सीटों पर अन्य दलों ने पकड़ बना रखी है।
प्रदेश में शुरुआती रूझानों के आधार पर भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में भी भाजपा पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इन सबके बीच गुजरात में भी भाजपा के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पीएम नरेन्द्र मोदी की मां ने भी खुशी जाहिर की है।

Visits: 138

Leave a Reply