उत्तराखंड ! मोदी बद्रीनाथ धाम में

देहरादून, 19 मई 2019।अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे।उन्होंने मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजा अर्चना किया । इससे पूर्व आज सुबह केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे थे।मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता का मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया । इसके उपरांत प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह जाकर भगवान विष्णु की आराधना की ।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply