चक्रवात फोनी ! तटीय इलाकों में मचाया तुफान

भुवनेश्वर,03 मई 2019। अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ शुक्रवार सुबह पुरी तट पर पहुंचा जिससे कई इलाकों में भारी बारिश होने लगी और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। प्रचंड वेगधारी तूफान फोनी ने भयंकर तबाही मचाई है।समुद्र के किनारे बसे मंदिर व शहर पुरी में कई इलाके और अन्य जगहों में पानी भर गया है। राज्य के सभी तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कई पेड़ उखड़ गए और भुवनेश्वर समेत कुछ स्थानों पर बनीं झोपड़ियां तबाह हो गई हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के निदेशक एच. आर. बिस्वास के अनुसार चक्रवात सुबह करीब आठ बजे पुरी तट पर दस्तक दी थी।
उन्होंने बताया कि चक्रवात का केंद्र करीब 28 किलोमीटर दूर है और वह 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी. पी. सेठी ने बताया कि चक्रवात के कारण गंजाम, पुरी, खोरधा और गजपति जैसे कई तटीय जिलों में प्रचंड हवा चल रही है।तटीय ओडिशा में बारिश और तेज हवाओं के चलते 11 तटीय जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर राहत शिविरों में ले जाया गया है। इन लोगों को 4,000 शिविरों में ठहराया गया है जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं।
सेठी ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि अत्यंत प्रचंड च्रकवात ओडिशा के तट की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें और कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
इस बीच, नई दिल्ली मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय तटरक्ष बल और नौसेना ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि भारतीय नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री तथा चिकित्सा दलों के साथ बचाव व राहत कार्य हेतु एलर्ट पर रखा गया है।अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Visits: 54

Leave a Reply