झटका ! चुनाव आयोग ने आजम खान पर पुनः लगाया 48 घंटे का बैन

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),01 मई 2019। चुनाव आयोग ने सपा के बड़बोले नेता आजम खान को एक बार फिर झटका दिया है। आजम खान पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के मामले में पाबंदी लगी है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर आज सुबह 6 बजे से अगले 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार के लिए रोक लगा दिया है।आयोग का मानना है कि आज़म खान ने अपने सार्वजनिक भाषणों में जिला चुनाव मशीनरी और धार्मिक तर्ज पर अत्यधिक भड़काऊ भाषण दिया था।
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने आजम खान पर इससे पूर्व भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई थी।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply