पंचांग व राशिफल – 01 मई 2019

पंचांग
तिथि वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी 24.17 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र 10.51 तक
करण कौलव करण 13.10 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार बुधवार
योग वैधृति योग 29.29 तक
सूर्योदय 05.44
सूर्यास्त 18.52
चन्द्रमा मीन राशि में

विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास वैशाख 24 सावान हिज़री 1440
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
शुभ मुहूर्त अभिजित कोई नहीं

राशिफल
मेष
परिश्रम अधिक पर लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृषभ
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म सम्मान बढ़ेगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
आप सोच समझ कर अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क
अपनी व्यक्तिगत चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध न निकालें। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

सिंह
आज जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।

कन्या
अपनी संगत बदलें, सही चुनाव कर आप आगे बढ़े। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला
माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृश्चिक
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

धनु
जीवनसाथी के साथ विवाद न करें। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा।

मकर
संतान की आवश्यक जरूरत ही पूरी करें। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुंभ
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होगा। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें।

मीन
कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।

Visits: 53

Leave a Reply