श्रीलंका ! राष्ट्रपति ने आपातकाल लागू करने का किया ऐलान

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2019। श्रीलंका में कल ईस्टर के मौके पर चर्च और होटलों समेत हुए कुल 8 सीरियल ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ते हुए 280 के पार पहुंच चुकी है और 450 से अधिक लोग जख्मी हैं। हमले में चार भारतीयों पीएस रजीना, लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश की मौत हुई है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति अब भी अत्यन्त नाजुक बताई जा रही है। स्थिति की गम्भीरता को देखने हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने सोमवार आधी रात से देश में आपातकाल लागू करने का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार ब्लास्ट की जांच में लगी श्रीलंकाई पुलिस दो दर्जन लोगों को अपनी गिरफ्त में ले कर पूछताछ कर रही है।इसी बीच आज सुबह कोलंबो एयरपोर्ट के समीप बरामद बम को डिफ्यूज कर दिया। श्रीलंका पुलिस को कोलंबो के मुख्य बस स्टैंड पर 87 बम डेटोनेटर्स बरामद किया है। स्थिति पर नियंत्रण हेतु संध्या 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया था और अफवाहों पर रोक लगाने हेतु सोशल मीडिया पर रोक लगायी गयी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर वार्ता कर हमले की कड़ी निन्दा की। कल भी उन्होंने कहा था कि वे इस बेला में पड़ोसी मुल्क के साथ मजबूती से खड़े हैं। पीएम मोदी ने श्रीलंका को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

Views: 38

Leave a Reply