लोकसभा चुनाव ! दिनेश लाल निरहुआ रिक्शा चलाकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया नामांकन

आजमगढ(उत्तर प्रदेश),20 अप्रैल 2019। आजमगढ़ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव निरहुआ आज स्वयं रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
चलाकर लगभग सवा दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंच अपना नामांकन किया। इससे पूर्व निरहुआ आज डीएवी मैदान से कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ रिक्शा पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह को बैठाकर स्वयं ले गये।
बताते चलें कि डीएवी मैदान के सभा स्थल पर दस बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लगने लगी थी। करीब आधे घंटे बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, वन मंत्री दारा सिंह चौहान व निरहुआ के वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत 113 रिक्शों का जुलूस एक साथ डीएवी मैदान से कलेक्ट्रेट के लिए आरम्भ हुआ। आगे वाले रिक्शे को भाजपा प्रत्याशी निरहुआ स्वयं चला रहे थे तो बाकी रिक्शों को रिक्शा चालक चला रहे थे जिनपर भाजपा नेता व पदाधिकारी बैठे थे। नामांकन से पूर्व जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश में कुल आठ यादवों को प्रत्याशी बनाया है, जिनमें से पांच उनके परिवार के सदस्य हैं और दो उनके रिश्तेदार हैं। इसका मतलब साफ है कि सपा ने सिर्फ एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है जबकि भाजपा परिवारवाद से उपर उठकर सर्व समाज के हित के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Visits: 86

Leave a Reply