पंचांग व राशिफल 16 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी 25.25 तक
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 25.50 तक
करण बव करण 14.52 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग वृद्धि योग 22.06 तक
सूर्योदय 05.58
सूर्यास्त 18.42
चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र 09 सावान हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.55 से 12.46 तक


राशिफल
मेष
आलस्य त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आप की दिनचर्या में बदलाव आयेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।

वृषभ
काम ज्यादा बातें कम करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन
कम समय में कार्य पुरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।

कर्क
अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

सिंह
आपके क्रिया कलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें, पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।

तुला
दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

वृश्चिक
आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

धनु
लंबे समय से अटके आवास से संबंधित मामले आज पुरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर
मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
अपने कर्म पर विशेष ध्यान दें। अच्छे कर्मों के बल पर लोगों के मध्य आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते है।

मीन
अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग रहेेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply