पंचांग व राशिफल – 14 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी 09.35 तक
नक्षत्र पुष्य नक्षत्र 07.39 तक
करण कौलव करण 09.35 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार रविवार
योग धृति योग 08.04 तक
सूर्योदय 06.00
सूर्यास्त 18.41
चन्द्रमा सिंह राशि में 29.58
राहुकाल सांय 16.30 से 18.00 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र 07 सावान हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.56 से 12.47 तक

राशिफल
मेष
अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन
बोलते कुछ है और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कर्क
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पुरे योग है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

सिंह
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

कन्या
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

तुला
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

धनु
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

मकर
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव से दुरियां बड़ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें, फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

मीन
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दुसरे के मामलों में पड़ने से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

Views: 58

Leave a Reply