पंचांग व राशिफल 11 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि – षष्ठी – 14:42:57 तक
नक्षत्र – मृगशीर्षा – 10:25:49 तक
करण – तैतिल – 14:42:57 तक,
गर – 26:06:54 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – शोभन – 15:32:16 तक
वार – गुरूवार
सूर्योदय – 06:00:44
सूर्यास्त – 18:44:27
चंद्रोदय – 10:18:00
चंद्रास्त – 24:30:00

राहु काल – 13:58:04 से 15:33:32 तक
शुभ समय – 11:57:08 से 12:48:03 तक

राशिफल
मेष
आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम-प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते है। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

वृषभ
घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन
आप बहूत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है।

कर्क
समय का दुरूपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

सिंह
आप की बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

कन्या
किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

तुला
परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

वृश्चिक
आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर आप के संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

मकर
परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पायेंगे।

कुंभ
अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

मीन
अपने करियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आयेंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

Visits: 75

Leave a Reply