युवाओं के कंधे पर है ,राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने की जिम्मेदारी – मनोज सिन्हा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 08 अप्रैल 2019।भारतीय जनता युवा मोर्चा का “विजय संकल्प युवा लक्ष्य” युवा सम्मेलन आज जंगीपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश एवं जिले के सांसद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री संचार मंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर शहीदों की धरती है और यहां के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना रग रग में भरी हुई है। यहां के युवा देश के लिए समर्पित है, जब भी कभी देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों का नाम आता है तो उसमें गाजीपुर अग्रणी होता है। गाजीपुर की पहचान शहीदों से होती है, जिला तो ऊर्जावान था लेकिन क्या कभी भी ऐसा ऊर्जावान नेता संसद में पहुंचा , जो जिले का विकास करें। 2014 के बाद यह तस्वीर बदली यशस्वी सांसद मनोज सिन्हा ने। मनोज सिन्हा के रुप में जिले को ऊर्जावान सांसद मिला और उनके सांसद बनने से पूरे जिले की तकदीर और तस्वीर बदल गई। जब से मनोज सिन्हा सांसद बने हैं, जिले में अपार विकास के काम हुए हैं। अब गाजीपुर के युवाओं को छोटे रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। मैं युवाओं से आग्रह करना चाहता हूं वे सोच समझ कर अपना मत लोकतांत्रिक पार्टी को दें, क्योंकि कभी कोई यादव और दलित का बेटा सपा बसपा का अध्यक्ष नहीं बन सकता । यह सीट उनके दत्तक वंशज एवं खानदान के लिए सुरक्षित रहती है। सत्ता के लिए अपने पिता को मंच से धक्का देने वाले कभी मर्यादित राजनीति नहीं कर सकते हैं। इसलिए युवाओं से आह्वान है पूरे देश में अगर रिकॉर्ड जीत की बात आए तो उसमें निश्चित रूप से गाजीपुर का नाम आए यह आपकी जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मनोज सिन्हा ने युवाओं को जोश बढ़ाते हुए कहा युवा वही होता है जो विपरीत प्रवाह में भी रास्ता चीरते हुए आगे बढ़ता है और इतिहास बदलने का काम करता है। आज युवाओं के कंधे पर देश विरोधी ताकतों से बचाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि विपक्षी दल देश के टुकड़े टुकड़े करने वालों को समर्थन करके देश को अराजकता में झोंकना चाहते हैं। हम भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की लड़ाई लड़ते हैं और देश का विकास चाहिए तो हम युवाओं को वंशवादी दलों को समाप्त करना पड़ेगा और 2019 में देश के ईमानदार नेता पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाना होगा। देश को ठगने वाले लाख ठग बंधन कर ले, पर भाजपा का जुड़ाव और गठबंधन सीधे जनता से है और जनता ने यह तय कर लिया है कि घोटालेबाजों को, देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकना है और देश में कमल का फूल खिलाना है। यह ताकत उत्तर प्रदेश में दिखने वाली है हम 73 से अधिक74 सीटें जीतेंगे और जो अगले बार पूर्वांचल की सीट आजमगढ़ हार गए थे उसको भी माटी का लाल दिनेश लाल निरहुआ जीतकर भाजपा के झोली में डाल देगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आयुष श्रीमाली, अनुभव जी, संतोष जी, मयंक जायसवाल, सदर विधायक संगीता बलवंत, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, प्रभुनाथ चौहान, मुराहु राजभर, सुनील सिंह, विपिन सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, गुरु दयाल शर्मा, अविनाश सिंह, गोविंद उपाध्याय, मनोज यादव, महामंत्री द्वय विश्व प्रकाश अकेला, मानवेंद्र सिंह, पवनसुत गुप्ता, दिवाकर राय, दुर्गेश सिंह सहित युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी तथा जनपद के भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी एवं अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 42

Leave a Reply