पंचांग व राशिफल – 03 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 10.56 तक
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र 27.24 तक
करण वणिज करण 10.56 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार बुधवार
योग शुक्ल योग 21.46 तक
सूर्योदय 06.13
सूर्यास्त 18.35
चन्द्रमा मीन राशि में 20.45
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक समवत 1940
मास फाल्गुन 26 रज्जब हिज़री 1440

राशिफल
मेष
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।

कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वहीं आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराये नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे, नए संपर्क आप को ख्याति दिला सकते है। कारोबार विस्तार के योग है।

मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है, खुद को परिपक्व करें।

Visits: 19

Leave a Reply