पंचांग व राशिफल – 01 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन-रात
नक्षत्र धनिष्ठा नक्षत्र 21.53 तक
करण कौलव करण 19.20 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार सोमवार
योग साध्य योग 20.16 तक
सूर्योदय 06.15
सूर्यास्त 18.34
चन्द्रमा कुंभ राशि में 08.19
राहुकाल प्रात: 07.30 से 09.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 24 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.01 से 12.50 तक

राशिफल
मेष
अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ
अपनी समझदारी से रुके कार्य पुरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन
कई दिनों से रुके कार्य पुरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क
अपने वाक् चतुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह
अपमानित होने से बेहतर है की अपनीं आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या
व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला
किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करे काम बिगड़ सकते है। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा, चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु
कारोबार में उन्नती के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें, कुसंगति हानिकर रहेगी।

मकर
संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ
साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन
सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ज़िद न करें परिजनों की बात माने लाभ होगा। घर की साफ़ सफ़ाई करने में समय बितेगा। अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।

Views: 62

Leave a Reply