लोकसभा चुनाव ! मनोज सिन्हा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 26 मार्च 2019। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी बैठक के बाद अपने 39 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। गाजीपुर संसदीय सीट से भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है। मनोज सिन्हा के गाजीपुर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद तरह तरह की चल रही अटकलों पर स्वतः विराम लग गया।
बताते चलें कि मनोज सिन्हा जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के मूल निवासी हैं और लोकसभा चुनाव 2014 में गाजीपुर से चुनाव जीत कर तीसरी बार सांसद बने थे। मोदी मंत्रीमंडल में ये रेल राज्य मंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)बने थे। आज उनके नाम की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि मनोज सिन्हा ने पांंच वर्षों में जिले में जितने विकास कार्य किये हैँ, उतना काम तो जिले के सभी पूर्व सांसदों ने मिलकर भी नहीं किया था। जिले के विकास के लिए समर्पित ऐसे जनप्रिय नेता को एक बार फिर उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने जनपदवासियों की दिली इच्छा का सम्मान किया है।
देखें लिस्ट —-

Views: 119

Leave a Reply