पंचांग व राशिफल 26 मार्च 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी 20.01 तक
नक्षत्र अनुराधा नक्षत्र 07.14 तक
करण गर करण 07.59 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार मंगलवार
योग सिद्धि योग 17.02 तक
सूर्योदय 06.22
सूर्यास्त 18.32
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 18 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.02 से 12.51 तक

राशिफल

मेष
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरिया बना ली हैं। समय रहते अपने सम्म स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वहीं आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कुंभ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Views: 86

Leave a Reply