पंचांग व राशिफल – 24 मार्च 2019

पंचांग
तिथि चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी 20.51 तक
नक्षत्र स्वाती नक्षत्र 07.04 तक
करण बव करण 09.40 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार रविवार
योग हर्षण योग 20.03 तक
सूर्योदय 06.24
सूर्यास्त 18.30
चन्द्रमा वृश्चिक राशि में 25.11
राहुकाल सांय 16.30 से 18.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 16 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.03 से 12.51 तक

राशिफल
मेष
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने सम्म स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ
पारिवारिक लोगो से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन
नए व्यापार की शुरुवात अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।

कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगो की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव हैे। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे।किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या
बीती बातो को भुला कर अपने रिस्तों की नई शुरुवात करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु
धार्मिक माहोल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता बके स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखे । सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कुंभ
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियो और बडो से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में फंसने के बजाय खुद को परिपक्व करें।अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Views: 69

Leave a Reply