पंचांग व राशिफल 19 मार्च 2019      

पंचांग
तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 14.18
नक्षत्र मघा नक्षत्र 19.04 तक
करण तैतिल करण 14.18 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार मंगलवार
योग धृति योग 17.16 तक
सूर्योदय 06.30
सूर्यास्त 18.27
चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 15.00 से 16.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 11 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.04 से 12.52

राशिफल
मेष
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृषभ
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होगी। जोखिम न उठाएं।

मिथुन
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क
रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।

कन्या
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

तुला
किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृश्चिक
अपने कैरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

मकर
आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है।माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने काम भी बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

मीन
मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

Views: 105

Leave a Reply