जन संवाद ! मनोज सिन्हा ने बताई सरकार की उपलब्धियां

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),16 मार्च 2019।लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद जिले के सांसद व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा आज लगातार चौथे दिन क्षेत्र के लोगों को जन संवाद के माध्यम से सम्बोधित कर सरकार की जनोपयोगी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आज जखनियां विधानसभा के धर्मागतपुर, ओडराई, गोसंदिया,धीरजोत और हुरमुजपुर में सरकार के कार्यों व योजनाओं से जनता को अवगत कराते हूए कहा कि सामान्य रूप से पूर्वी उ. प्र. सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है परन्तु वर्ष 2014 मे जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सांसद हुए तबसे इस क्षेत्र मे विकास की सम्भावनाएं बलवती हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे इस क्षेत्र की भौतिक संरचना को सुदृढ करने का प्रयास हुआ है। इससे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश मे रेल,सड़क, अस्पताल, जल परिवहन, खाद कारखाना से लगायत रेलवे के प्रत्येक खंड में दोहरीकरण, विद्युतीकरण सहित सभी क्षेत्रों में चतुर्मुखी विकास को गति मिली है। जो काम पहले नामुमकिन था, आज वह प्रधानमंत्री मोदी के समय में मुमकिन हो गया है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में रेल ,सडक, स्टेडियम, मेडिकल कालेज, गंगा पर रेल कम रोड ब्रीज, ट्रेनों के गाजीपुर से परिचालन आदि अन्य हुए कार्यों पर कहा कि इससे जनपद के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढेगें तथा आर्थिक सम्पन्नता भी बढ़ेगी। गाजीपुर की सडकों का उल्लेख करते हुए मंत्रीजी ने कहा कि जनपद मे राष्ट्रीय राजमार्गों तथा मुख्य सड़कों सहित सभी मार्गो पर कार्य हुआ है।आज जनपद की 70-75 % सडके स्वस्थ हो चुकी है।हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य उड़ान के लिए चल रहा है, जो जल्द ही उड़ान के योग्य हो जाएगा और दो तीन माह मे यहाँ से लोग हवाई यात्रा भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर मे गंगा पर बन रहा पुल देश मे सबसे कम समय मे गंगा पर बनने वाला ब्रीज मात्र तीन वर्ष मे बनकर तैयार हो जाएगा।
मनोज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि चौकीदार चौकन्ना है और पिछले पांच वर्षो 2014 से 2019 मे सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आर्थिक क्षेत्र मे भी देश ने अप्रत्याशित वृद्धि की है तथा यह प्रगति लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि देश में सरकार द्वारा आम आदमी के उम्मीद और आकांक्षाओं को ईमानदारी तथा मेहनत से पूरा करने का काम हुआ है। देश का मान सम्मान विश्व पटल पर तेज गति से बढ़ा है। आज भारत वह देश है जो दुश्मन देश मे घुसकर मार कर सकता है। यह एक संस्कृति तैयार हुई है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, देश की प्रतिष्ठा के सवाल पर अब भारत किसी को छोडऩे वाला नहीं है।
विपक्ष के बौखलाहट की चर्चा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का दाना पानी बंद होने से लूट करने का अवसर नहीं मिल रहा है तो वह बिन पानी की मछली की तरह छटपटाहट में गठबंधन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि राजनीति गणित के सिद्धांत पर नहीं ,भौतिकी से भी नहीं बल्कि कमेस्ट्री के सिद्धांत पर चलेगी, जिसमें दो तत्व मिलकर एक अलग तत्व तैयार होता है।उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी बंगाल में 20 तथा उड़ीसा मे 14 से भी ज्यादा सीट पर भाजपा जीत रही है।
इस अवसर पर मनोज सिन्हा का रामराज चौहान, गोपाल चौहान, रामकेवल चौहान के नेतृत्व मे धर्मागतपुर में माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान, सरोज मिश्रा, अनिल पांडेय, राजेश भारद्वाज, शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, दुर्गविजय शर्मा मंडल अध्यक्ष, राजेश सोनकर,मनोज यादव, लालबहादुर चौहान,संदीप सिंह,चंदन बिंद, मनोज कुशवाहा, गुड्डू चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 64

Leave a Reply