इलेक्ट्रोहोम्योपैथी ! डा. एस.एल. प्रेमी बने हरियाणा के रजिस्ट्रार

साकेतड़ी(हरियाणा),16 मार्च 2019। इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिकल काउंसिल हरियाणा की आवश्यक बैठक काउंसिल कार्यालय साकेतड़ी में सम्पन्न हुई।

बैठक में,हरियाणा में इलेक्ट्रोहोमियोपैथी के विकास की विस्तृत चर्चा के साथ ही साथ, काफी लम्बे समय से खाली पड़े रजिस्ट्रार व कार्यकारिणी अध्यक्ष के चयन पर भी चर्चा की गयी। विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा के बाद पदाधिकारियों व सदस्यों की सर्वसम्मति से इलेक्ट्रोहोमियोपैथी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले डा. एस.एल. प्रेमी को रजिस्ट्रार व डा. कुलबीर रोहतक को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्त दोनों चिकित्सकों ने काउंसिल के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इलेक्ट्रोहोमियोपैथी के प्रति पूर्ण समर्पण का भरोसा दिलाया।
बैठक में चेयरमैन डा. विनोद खन्गवाल, सचिव डा. समुन्द्र सिह डा. सतीश खन्गवाल झझर, डा. रविन्द्र अम्बाला, डा. दवेन्द्र पानिपत, डा. सुनिल भारद्वाज जीन्द, डा. नवीन अरोड़ा पंचकूला, डा. पी. एस. मेहरा व डा. एल. एस. प्रेमी फरीदाबाद, डा. जसवंत ग्रेवाल भिवानी, डा. कपिल पातलान रोहतक व डा. कुलबीर रोहतक, डा. सजंय गोहाना सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। अन्त में चेयरमैन डा. विनोद खन्गवाल व सचिव डा. समुन्द्र सिह ने रजिस्ट्रार व कार्यकारिणी अध्यक्ष को उनका पदभार ग्रहण कराया।

Views: 77

Leave a Reply