पंचांग व राशिफल – 09 मार्च 2019

पंचांग
तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया 27.02 तक
नक्षत्र रेवती नक्षत्र 25.17 तक
करण तैतिल करण 12.38 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग शुक्ल योग 16.37 तक
सूर्योदय 06.42
सूर्यास्त 18.22
चन्द्रमा मेष राशि में 25.17
राहुकाल प्रात: 09.00 से 10.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 01 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.08 से 12.55 तक

राशिफल
मेष
काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

वृषभ
किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाए उसे लागू भी करें। सफल होगे।

मिथुन
परिजन की मदद से रुके काम पुरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते है। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

कर्क
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव हैं। निजी संबंधो में नजदीकिया आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

सिंह
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होगे। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचे। आप का अपना धोका दे सकता ह। शिव जी आरधना से कामना पूर्ण होगी।

कन्या
पारिवारिक माहोल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती हे। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

तुला
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू मे ज्यदा निरर्थक सोचते हैं।

धनु
आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी। परिजन से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

मकर
अपने निजी संबंधो में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन
राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

Views: 71

Leave a Reply