पंचांग व राशिफल – 23 फरवरी 2019

पंचाग

तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी 08.10 तक
नक्षत्र चित्रा 22.46 तक
करण बालव 08.10 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग गंड योग 16.23 तक
सूर्योदय 06.56
सूर्यास्त 18.12
चन्द्रमा तुला राशि में 11.31
राहुकाल प्रात: 09.00 से 10.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 17 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.12 से 12.57

राशिफल

मेष
जो लोग दुसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से आपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा।

वृषभ
जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

मिथुन
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन अप्रसन्न होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कर्क
किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशौली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

सिंह
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

कन्या
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

वृश्चिक
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों के असहयोग से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

धनु
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।

मकर
शरीर पर ध्यान दें और नाहक किसी को परेशान न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पुरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कुंभ
जल्दबाजी में किये फ़सलों से नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

मीन
समय और भाग्य पर विश्वास रखें। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पुरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

Views: 89

Leave a Reply