पंचाग व राशिफल-22 फरवरी 2019   

पंचांग
तिथि फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया 10.49 तक
नक्षत्र हस्त 24.16 तक
करण विष्टि (भद्रा) 10.49 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शक्रवार
योग शूल योग 19.32 तक
सूर्योदय 06.57
सूर्यास्त 18.11
चन्द्रमा कन्या राशि में दिन- रात
राहुकाल प्रात: 10.30 से 12.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 16 जमादिउस्सानी हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 12.12 से 12.57

राशिफल

मेष

खान-पान पर नियंत्रण के साथ व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन
आज आपको पत्नी से समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क
समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह
आप जल्दी दूसरों के विश्वास में आने से सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या
आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। नौकरों पर नजर रखें।

तुला
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक
अपने स्वास्थ के प्रति आप की लापरवाह ठीक नहीं है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु
अपने संबंधों के प्रति लापरवाही न रहें । व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनीदेव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

मकर
नौकरी में बदलाव चाहते है, पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें, दुसरों की उन्नति से दुखी न हो। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन
समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Views: 81

Leave a Reply