फैसला !आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने पर लेखपाल को मिलेंगे रुपये
लखनऊ(उत्तर प्रदेश),07 फरवरी 2019।प्रदेश के राजस्व लेखपालों को अब आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए 5 रुपये मिलेंगे।सरकार द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार अब फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) का मानदेय भी दोगुना कर दिया गया है। लेखपालों हेतु लैपटॉप खरीदने और विभागीय परीक्षा में सफल लेखपालों को स्थायी करने का भी आदेश जारी किया गया है।इससे 27 हजार लेखपालों को सीधा फायदा होगा। क्रॉप कटिंग में बढ़ोतरी का तीन हजार राजस्व निरीक्षकों को भी लाभ मिलेगा।
Views: 8








