विधान मंडल ! बजट सत्र कल से
लखनऊ(उत्तर प्रदेश),04 फरवरी 2019। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र कल से आरम्भ होगा। बजट सत्र का आरम्भ राज्यपाल राम नाईक द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ ही शुरू होगा ।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ सरकार का यह तीसरा बजट होगा। सत्र 22 फरवरी तक प्रस्तावित है। सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपना बजट सात फरवरी को पेश करेगी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह बजट आम जनता को राहत देने वाला होगा। उम्मीद की जा रही है कि केन्द्रीय बजट के अनुरूप ही कृषि, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर विशेष जोर रहेगा,जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस कानून व्यवस्था व आम आदमी से जुड़े मसलों को लेकर सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में है।
Views: 9








