टूटा गठबंधन ! बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़ा

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),04 चार फरवरी 2019। बसपा मुखिया मायावती ने हरियाणा के क्षेत्रीय दल में बिखराव के चलते आज हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ अपना गठबंधन समाप्त करने का फैसला किया है। मायावती ने फैसला लिया है कि चौटाला परिवार में एकजुटता होने के बाद ही बसपा हरियाणा में उनके साथ गठबंधन करेगी।
उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की आपसी खींचतान के कारण जींद विधानसभा उपचुनाव के परिणाम प्रतिकूल रहे।
बसपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा के क्रम में सोमवार को हरियाणा में पार्टी संगठन व चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि चौटाला परिवार में जारी आपसी घमासान से परिस्थितियां बदली हैं और बसपा का इण्डियन नेशनल लोकदल के साथ गठबन्धन भी इससे अछूता नहीं रहा। इसके बाद बसपा प्रमुख ने यह फैसला लिया।

Views: 83

Leave a Reply