अशोक चक्र! लांस नायक नजीर अहमद वानी को सम्मान

नयी दिल्ली, 24 जनवरी 2019। आतंकवाद रोधी अभियान के दरम्यान अपनी जान गंवाने वाले लांस नायक नजीर अहमद वानी को सरकार ने अशोक चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
बताते चलें कि अशोक चक्र शांति काल के दौरान प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च वीरता सम्मान है।

आज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लांस नायक नजीर अहमद वानी (38 वर्ष)कुलगाम के अश्मुजी के निवासी थे जो कश्मीर के शोपियां मे 25 नवंबर 2018 को मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि वे 2004 में सेना में शामिल हुए थे और दक्षिण कश्मीर में कई आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल रहे। इससे पूर्व वानी को आतंकियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए सेना पदक भी दिया गया।

Views: 48

Leave a Reply