पालिटिकल एंट्री ! प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस महासचिव

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2019। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा दाव खेलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाकर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी सम्भवतः फरवरी के पहले सप्ताह में यह पद संभालेंगी।
बताते चलें कि प्रियंका गांधी पिछले लम्बे अरसे से अपनी मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी में चुनाव के दौरान प्रचार के साथ ही साथ पार्टी के रणनीतिक फैसलों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। इन सबके बावजूद उन्होंने इससे पूर्व पार्टी की सक्रिय राजनीति से अपने को दूर ही रखा था। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति उतारकर मतदाताओं में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की यह चाल कितनी सफल होगी, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Views: 52

Leave a Reply