उच्चतम न्यायालय ! जस्टिस माहेश्वरी और संजीव खन्ना ने ली शपथ

नई दिल्ली, 18 जनवरी 2019। उच्चतम न्यायालय के अदालती कक्ष संख्या एक में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आज न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को न्यायाधीश पद पर शपथ दिलायी।न्यायमूर्ति माहेश्वरी कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश रहे हैं और न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। बताते चलें कि उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 10 जनवरी को न्यायमूर्ति माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति खन्ना को प्रोन्नत कर शीर्ष अदालत में न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की थी।कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश गोगोई, न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति एन वी रमण एवं न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा शामिल थे।
जानकारी के अनुसार शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है, जबकि न्यायमूर्ति माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति खन्ना के शपथ लेने के साथ ही अब कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई।

Views: 59

Leave a Reply