कारर्वाई ! रजिस्ट्रार कानूनगो के निलम्बन से मचा हड़कम्प

बलिया(उत्तर प्रदेश),28 दिसम्बर 2018। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बलिया तहसील के राजस्व निरीक्षक कार्यालय में तैनात तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीभगवान यादव व सुशील कुमार ओझा को गबन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। तहसील के दो अधिकारियों के निलम्बन से विभागीय कर्मियों में हड़कम्प मच गया है।
ज्ञातव्य है कि तहसील के राजस्व निरीक्षक कार्यालय में तैनात तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीभगवान यादव व सुशील कुमार ओझा पर वर्ष 2016-17 में तहसीलदार बलिया के नाम से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा बलिया में संचालित दैवी आपदा खाता से अनाधिकृत रूप से एक करोड़ 36 लाख 24 हजार 308 रुपये का गबन, दुर्विनियोग, चेकों के रख-रखाव, चेक बुक गायब करने जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। इसमें अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीभगवान यादव (रजिस्ट्रार कानूनगो बेल्थरारोड) व सुशील कुमार ओझा (रजिस्ट्रार कानूनगो सिकंदरपुर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इन दोनों रजिस्टार कानूनगो के विरुद्घ प्रचलित विभागीय कार्रवाई की जांच के लिए उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर और सदर तहसीलदार गुलाब चन्द्र को नामित किया गया है।

Views: 39

Leave a Reply