कामयाबी ! वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं पीवी सिंधु
नई दिल्ली,16 दिसम्बर 2018। आज बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के फाइनल मुकाबले में देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान को हराकर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने जापान की निजोमी ओकुहारा को 21-19, 21-17 से पराजित कर इस खिताब को जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं।
ज्ञातव्य है कि सिंधु लगातार दूसरे वर्ष टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं।पिछले वर्ष उन्हें ओकुहारा ने ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था और इस वर्ष उन्होंने हिसाब बराबर कर लिया।
प्रतियोगिता के आरम्भ में ही सिंधु ने अपनी़ मजबूत पकड़ के बल पर पहले गेम में ब्रेक में उन्होंने 11-6 की बढ़त हासिल की पर ब्रेक के बाद जापानी खिलाड़ी ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर को एक समय 15-13 तक पहुंचा दिया। इसके बाद स्कोर 17-17 हो गया। अकुहारा ने अपने प्रदर्शन से स्कोर को 20-19 तक पहुंचाया। इसके बाद सिंथु ने शानदार प्रदर्शन कर 21-19 से पहले गेम अपने नाम कर 1-0 की बढ़त बनायी।
दूसरे गेम में भी सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए 2-0 की बढ़त बनायी। लेकिन दोनों के बीच एक एक अंक को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दूसरे गेम के ब्रेक तक सिंधू ने 11-9 की बढ़त बना ली थी। ब्रेक के बाद भी सिंधू ने अपना शानदार खेल जारी रखा और अंत में उन्होंने दूसरा गेम भी 21-17 से अपने नाम कर लिया।
Views: 10








