हादसा ! लापरवाही के चलते दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),16 दिसम्बर 2018।दादर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आज शाम दो सगी बहनों की मौत हो गईं। यह दुर्घटना आज भुड़कुड़ा कोतवाली के मंझरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संध्या 4 बजे के करीब हुई।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सगी बहनें मोना 17 वर्ष और सोना 15 वर्ष ट्रेन पार कर खेत की ओर जा रही थी। उसी समय ट्रेन के आ जाने से दोनो बहनें ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ बैठीं।
भुड़कुड़ा कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि मृतक बहनों के पिता की मृत्यु हो चुकी है और वे दोनों अपने ननिहाल
अलीपुर मदरा में अपने मामा महेंद्र सिंह के यहां रहती थीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।


Views: 9


Leave a Reply