रैली ! लोकसभा चुनाव के लिए कल हुंकार भरेंगे शिवपाल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),08 दिसंबर 2018।शुरू से ही समाजवादी पार्टी को मजबूत आधार देने वाले शिवपाल सिंह यादव कल रविवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में जनाक्रोश रैली द्वारा विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास करायेंगे। सपा के वर्तमान अध्यक्ष और भतीजे अखिलेश यादव से अनबन के चलते सपा से दूरी बना चुके शिवपाल रैली के जरिये विरोधियों को ना सिर्फ अपनी ताकत का अहसास कराएंगे बल्कि ‘हैं तैयार हम’ स्लोगन के जरिए अपनी नयी “प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)”के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिये हुंकार भरेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जनाक्रोश रैली शिवपाल की नयी पार्टी के लिये ना सिर्फ मील का पत्थर साबित होगी बल्कि उन ताकतों के लिये भी चेतावनी होगी, जिन्होंने पिछले डेढ़ साल के दौरान शिवपाल को हतोत्साहित करने में कोई कोरकसर नही छोड़ी।
Views: 8








