पूर्वोत्तर रेलवे ! परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने शशिकांत शर्मा

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),07दिसम्बर 2018। रेलवे बोर्ड (रेल मंत्रालय)द्वारा विशेष हित श्रेणी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है।
भाजपा नेताओं सहित जनपदवासियों ने इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शशिकान्त शर्मा के इस पद पर नामित किए जाने से क्षेत्रीय रेल उपभोक्ताओं का हित सुरक्षित तथा अधिकार मजबूत होगा।


Views: 6


Leave a Reply