मुख्य चुनाव आयुक्त ! सुनील अरोड़ा आज संभालेंगे पद
नई दिल्ली, 02 दिसम्बर 2018। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज देश के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदग्रहण कर लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा नियुक्त अरोड़ा निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत का स्थान लेंगे जो कल एक दिसम्बर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि विधि मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया था कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग में सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं जिनकी नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को चुनाव आयुक्त पद पर हुई थी।
Views: 57