किसान मेला !उद्घाटनोंपरान्त मेनका गांधी ने दी किसानों को सीख

पीलीभीत, 20 नवम्बर 2018। कृषि सूचना तंत्र सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन श्रीमती मेनका संजय गांधी केन्द्रीय मंत्री,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। आगन्तुक किसानों को सम्बोधित करते हुये मंत्री जी ने कहा कि मेले के आयोजन का उद्देश्य किसानों को कुछ नयी जानकारियां उपलब्ध कराने, नया सीखाने का है। इसमें किसानों को नये बीज, नई तरह की मशीनें, नई प्रकार की कृषि विधियां सिखाई जाये। किसान बन्धुओं से अपील करते हुये कहा कि इस जनपद की भूमि अत्याधिक उपजाऊ है। आप पराम्परागत खेती के स्थान पर नई तकनीकी व नई प्रकार की कृषि जैसे सेब, मेंहदी, बांस, मशरूम, नीबूं, सुगन्धित पादपो की खेती अपनाये और अधिक से अधिक लाभ उठाऐं। कृषि में कीटनाशक दवाईयों व रसायनिक खाद के प्रयोग पर कहा कि इनके प्रयोग से दिन प्रतिदिन मिट्टी उत्पादन क्षमता कम होती जा रही है। भूमि, जल, रसायनिक पदार्थो से दूषित हो रहे जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुये कहा कि जलकुम्भी से जैविक खाद बनाकर कृषि को उपजाऊ बनाने का तरीका सीखें।

इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा खेत में पुवारी न जलाने हेतु उसके उपयोग हेतु उपयुक्त यंत्र ट्रैक्टर,मल्चर, रोटावेटर नामक यंत्र की संयुक्त खरीद पर कृषि विभाग द्वारा 6 लाख 48 हजार की अनुदानित धनराशि प्राप्त कृषक शिवप्रसाद, ग्राम कैंचू ब्लाक बिलसण्डा को चाबी प्रदान कर अनुदान लाभ प्रदान किया।
इसके उपरांत मंत्री जी ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। कुछ स्टालों पर महिलाओ द्वारा बनाई गई टोकरियां व अन्य सामग्री की प्रंशासा करते हुये और लोगों प्रेरित करने के उत्साहित किया। मेले में कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील बीजों का स्टाल, कृषि रक्षा द्वारा अनुदानित बीज संशोधन दवाईयां, उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के बीज के स्टाल लगाये गये, इसके साथ साथ मेले में सामाजिक वानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, पंचायतीराज विभाग, खादी ग्रामोद्योग, गन्ना विभाग, बाल विकास विभाग, सिंचाई विभाग, जिला सहकारी समिति सहित अन्य विभागो के स्टाल लगाये गये थे। इस तीन दिवसीय कृषि मेले में जनपद पीलीभीत के किसानों के अतिरिक्त बदायूं, बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर आदि जनपदों के किसानों ने भी भाग लिया। किसान मेले में किसानों के पंजीकरण के लिए उपरोक्त जनपदों के अलग अलग स्टाल लगाये गये थे जिस किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। मेले में विधायक किशन लाल राजपूत, जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्रा, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – श्रवण कुमार यादव

Views: 74

Leave a Reply