सुरक्षा ! विकास हेतु साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा आवश्यक

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),15 नवंबर 2018। सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ द्वारा आयोजित विश्व के प्रधान न्यायाधीशों के 19वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आज अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व व आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि साइबर स्पेस तेजी से ऐसा माध्यम बन रहा है जिसके जरिए महिलाएं काम कर रही हैं या उत्पादक समय देती हैं। आज साइबर स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इसके लिए महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे से निपटना होगा ,यदि आभासी दुनिया महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं होगी तो हम एक बहुत ही मुश्किल स्थिति में होंगे।उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के महत्व के सम्बंध में जागरूकता फैलाने हेतु मीडिया से सहयोग का आह्वान किया।

Visits: 39

Leave a Reply