हॉकी इंडिया ! मुश्ताक अहमद चुने गए  अध्यक्ष, बनी नयी टीम

नई दिल्ली, 01 अक्टुबर 2018 । आज सम्पन्न 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व मुश्ताक अहमद महासचिव के पद पर कार्यरत थे, अब वह राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभायेंगे। ज्ञातव्य है कि जम्मू एवं कश्मीर हॉकी के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशी के बाद इसी वर्ष हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने थे।इस चुनाव उनको जनरल सेक्रेटरी चुना गया है।इसी क्रम में मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जम्मू एवं कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष को उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गयी है तो वहीं असम हॉकी के तपन कुमार दास को पुनः कोषाध्यक्ष व भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव तथा राजस्थान हॉकी की आरती सिंह, तमिलनाडु हॉकी की एम. रेनुका लक्ष्मी और कर्नाटक हॉकी के अध्यक्ष एस.वी.एस. सुब्रमण्य गुप्ता को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त दी गई है। डॉ आर.पी. सिंह और जॉयदीप कौर को कार्यकारी बोर्ड से नामांकन और कांग्रेस में मंजूरी मिलने के बाद पुनः एथलीट प्रतिनिधियों के रूप में नियुक्त किया गया है।

Views: 42

Leave a Reply