एशियन गेम्स ! रजत जीतने वाली रायबरेली की धाविका एथलीट सुधा यूपी सरकार देगी नौकरी और 30 लाख नकद

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 28 अगस्त 2018। जकार्ता में चल रही एशियन गेम 2018 में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली रायबरेली की महिला धावक सुधा सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए उन्हें राज्य सरकार द्वारा 30 लाख रुपये का पुरस्कार के साथ ही साथ राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुधा सिंह ने अपनी लगन और परिश्रम से अपने प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।आज पूरा राज्य उनकी उपलब्धि से गौरवान्वित है।
ज्ञातव्य है कि धाविका सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में 9 मिनट 40.03 सेकेंड में दूरी तय करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9 मिनट 36.52 सेकेंड में यह दूरी तय कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि 9 मिनट 43.83 सेकेंड में यह दूरी तय कर वियतनाम की थि ओन्ह गुयेन ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।

Views: 31

Leave a Reply