कानून का राज स्थापित करना प्राथमिकता – एसपी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),07 अगस्त 2018। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह आज शाम पुलिस लाइन में मीडिया से मुखातिब हुए। उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है। पुलिस अधीक्षक के पद पर उनकी पहली नियुक्ति है। वार्ता के क्रम में उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरूस्त रखना अपनी पहली प्राथमिकता बताया। कहा कि जनपद के नामचीन अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लूटेरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।शासन की नीतियों के अनुरूप जनपद में कानून का राज लागू होगा। अवैध वाहनो के खिलाफ भी अभियान चलाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।राजस्व विभाग के सहयोग से जमीनी विवादों को हल कराया जायेगा।

Views: 48

Leave a Reply