दुर्घटना ! बरसात से आज लखनऊ में  गिरे पांच मकान, तीन की हुई मौत

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),03 अगस्त 2018। लगातार हो रही बरसात के चलते प्रदेश में जर्जर मकानों के गिरने और लोगों की मृत्यु होने का सिलसिला जारी है। आज लखनऊ में भारी बारिश से एक ही दिन में पांच मकान गिर गए और इनके मलवे में दबकर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया और सात लोग घायल हो गये।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गणेशगंज निवासी सर्वेश मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह सर्वेश बेटे गौरव को स्कूल छोड़ने गये थे। घर में पत्नी सरिता, बेटी ज्योत्सना, उन्नति व विदुशी ही थे। तभी सुबह करीब सवा आठ बजे मकान धराशायी हो गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने वहां पहुंच मलबे में दबी सरिता को बाहर निकाला जबकि मलबे में दबने से विदुशी की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरिता को इलाज को लिये ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। वहीं मौलवीगंज में भी एक मकान गिरने से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है ,वहीं 5 लोग घायल हो गए, तो उदयगंज मुरली नगर में एक मकान गिरने से एक की मौत व तीन लोग घायल हुए हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Views: 27

Leave a Reply